डेढ़ साल बाद दर्ज हुआ ट्रक चोरी का मुकदमा
संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीमापार स्थित एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक की चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर करीब डेढ़ वर्ष बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ट्रक मालिक मुकदमा दर्ज कराने के लिए लंबे समय तक पुलिस और अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।मामला बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर निवासी रामकुमार पुत्र रामसूरत चौधरी से जुड़ा है। पीड़ित के अनुसार 28 दिसंबर 2024 की रात उसका चालक ट्रक लेकर माल लादने के लिए मेंहदावल-कैम्पियरगंज मार्ग से जा रहा था। रास्ते में मेंहदावल के बीमापार स्थित गोलू ढाबे के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके चालक भोजन करने चला गया। करीब एक घंटे बाद लौटने पर ट्रक मौके से गायब मिला। चालक ने आसपास काफी तलाश की, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.