डेढ़ साल बाद अपना घर आश्रम ने बिछड़े भाई को परिवार से मिलाया
शामली, जुलाई 7 -- शामली। अपना घर आश्रम शामली की सेवा और प्रयासों से करीब 10 वर्ष से परिवार से बिछड़े एक व्यक्ति को आखिरकार अपने परिजनों का सहारा मिल गया। आश्रम की टीम ने मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की पहचान कराते हुए उसे उसके परिवार से मिलाने में सफलता हासिल की। परिजन अपने भाई को साथ लेकर झारखंड के गुमला स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए। आश्रम के अनुसार 14 अक्टूबर 2024 को समालखा हरियाणा से ईश वाधवा की सूचना पर अपना घर आश्रम शामली की रेस्क्यू टीम ने एक अर्धनग्न अवस्था में मिले पुरुष को रेस्क्यू किया था। व्यक्ति अपने नाम के अलावा अपने परिवार और पते के संबंध में कोई जानकारी देने में असमर्थ था। आश्रम द्वारा मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण रॉय से उसका उपचार कराया गया। लगातार उपचार और आश्रम के शांत एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहने से उसकी मानस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.