डेढ़ साल की लवमैरिज का खौफनाक अंत
झांसी, सितम्बर 1 -- झांसी। सोशल मीडिया पर दोस्ती। फिर प्यार और डेढ़ साल की लव मैरिज का खौफनाक अंत। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास में बंद कमरे में बिस्तर पर मिले 27 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो उसके शरीर पर पांच जगह चोटों के निशान पाए गए। वहीं घटना के बाद 48 घंटे बाद भी उसका पति फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। दतिया (मप्र) के रहने वाले संतराम वंशकार की 27 वर्षीय बेटी शिवानी वंशकार की करीब दो साल पहले ग्वालियर के यश ठाकुर से सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई थी। जो प्यार में बदल गई। बाद में दोनों ने लव-मैरिज कर ली। बहन मुस्कान और भाई अनिकेत ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे। छोटी-छोटी बातों पर यश दीदी शिवानी के साथ मारपीट करता था। जिससे तंग आकर तीन महीने पहले झांसी के आवास विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.