डेढ़ वर्ष बाद किशोरी बरामद, अपहरणकर्ता युवक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
औरैया, मार्च 21 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार रात बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2024 को पीड़िता की मां ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को श्यामपुर अड्डा निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी थी, लेकिन लंबे समय तक कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार रात मुखबिर की सूचना पर कस्बा इंचार्ज राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिबियापुर बाईपास पर दबिश दी। यहां से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि आरोपी युवक को मौके से गिरफ्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.