खगडि़या, मार्च 16 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी में सौ शय्या अनुमंडलीय अस्पताल के उद्घाटन का डेढ़ वर्ष बीत गए फिर भी अस्पताल में लिफ्ट सिस्टम चालू नहंीं किया गया है। अस्पताल में लिफ्ट सिस्टम नहीं लगाए जाने से प्रसव मरीजों को सीढ़ी मार्ग से तीसरी मंजिल पर चढ़ने में समस्या उत्पन्न हो रही है। बताया जा रहा है कि अनुमंडलीय अस्पताल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जनवरी 2024 को किया था। उद्घाटन के डेढ़ वर्ष बीत गए है लेकिन लिफ्ट सिस्टम नहीं लगाया गया है जबकि लिफ्ट लगाने के लिए फाउंडेशन बनाया गया है। जो सिर्फ हाथी का दांत बना हुआ है। गर्भवती महिलाओं को तीसरी मंजिल सीढ़ी पर चढ़ने से शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।अनुमंडलीय अस्पताल में डॉक्टर की कमी से मरीजो को किया जाता रेफर: अनुमंडलीय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर के आभाव में सिजे...