डेढ़ वर्षीय बच्चे की गलत टीका लगाने से मौत को लेकर डीएम को सौंपा पत्रक
मऊ, जून 12 -- मऊ, संवाददाता। एक डेढ़ वर्षीय बच्चे की कथित तौर पर टीका लगने के बाद हुई मौत के मामले में उसके पिता ने उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। पीड़ित पिता ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदारी देहात चौरा इंदारा निवासी रोहित वर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र रौनक वर्मा को 10 जनवरी को क्षेत्रीय आशा वर्कर के घर एएनएम द्वारा द्वारा टीका लगाया गया था। आरोप लगाया कि 19 जनवरी को उनके लड़के की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे तत्काल प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान अगले दिन उनके बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण से पहले बच्चा पूरी तरह स्वस्थ था, लेकिन टीका लगने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.