मिर्जापुर, जनवरी 10 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज परिसर से गुरुवार को एक किशोरी मिली थी। उसके पास डेढ़ लाख रुपए, आईफोन व एक झोला बरामद हुआ था। पुलिस की जांच में पता चला कि बरामद किशोरी के अपहरण का मामला प्रयागराज के झूंसी थाने में दर्ज है। वह उसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस ने बरामद किशोरी को प्रयागराज चाइल्ड लाइन टीम को सौंप दिया है। अब वहां की पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी। बरामद किशोरी ने पूछताछ के दौरान पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम को कई तरह के अलग-अलग बयान दे रही है। जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा कि उसके पास डेढ़ लाख रुपए कहां से आए थे। किशोरी ने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को उसे एक मुस्लिम युवक मुंबई लेकर गया था। वहां युवक ने उसे देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया। इसी काम के लिए डेढ़ लाख रुपए मिले, लेकिन वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.