दरभंगा, मई 3 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव के वार्ड संख्या तीन में गत दो मई की रात चोरों ने संजरी खातून के सूने घर पर धावा बोलकर डेढ़ लाख नगद सहित लाखों के जेवरात की चोरी कर ली। बेटी की शादी के लिए रखे डायमंड रिंग सहित बड़ी मात्रा में रखे सोने के जेवरात चोरों ने गायब कर दिये। स्व. मो. अहमद खान की पत्नी संजरी खातून ने बताया कि वह अपने परिजन के साथ दरभंगा अस्पताल गई थी। घर सूना पाकर दो मई की रात चोरों ने धावा बोल दिया। सुबह जब घर का काम करने वाली महिला पहुंची तो गेट, आलमीरा, लॉकर आदि का ताला टूटा देखा। चारों ओर सामान बिखरा देख वह दंग रह गई। इसकी सूचना हम लोगों को उसने दी। यहां पहुंचते ही घर का नजारा देखकर हम लोग परेशान हो गये। चोरी की बड़ी घटना से गांव में दहशत फैल गयी।सूचना मिलने पर सिमरी पुलिस मौके पर पहुंची व ...