बगहा, जुलाई 21 -- बगहा, हमारे संवाददाता। गंडक नदी में जलस्तर अभी सामान्य के आसापास है। बावजूद गंडक में पानी की मामूली बढ़ोत्तरी ने करोड़ों रुपये की लागत से कराए गए कटावरोधी कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है। गंडक बराज की क्षमता करीब 8.50 लाख क्यूसेक पानी की है। वहीं पीपी तटबंध की क्षमता सात लाख क्यूसेक पानी का दबाव झेलने की है। 5.50 लाख क्यूसेक पानी का दबाव पीपी तटबंध 2023 में झेल चुका है। लेकिन इस वर्ष किये गये कटावरोधी कार्य दो लाख क्यूसेक पानी का दबाव भी नहीं झेल पा रहा है। कई स्थानों पर कटावरोधी संरचनाएं दरकने लगी हैं। भितहा प्रखंड के दुलारी प्वाइंट, बीआरएल प्वाइंट, ठकराहा और मधुबनी क्षेत्र में हाल के दिनों में कटावरोधी कार्यों में दरार, बोल्डर खिसकने और पिचिंग कमजोर पड़ने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभी ...