मुंगेर, जुलाई 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।विश्व श्रावणी मेला और ट्रेनों में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ मुंगेर स्टेशन पर सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेन नंबर 15626 अगरतला-देवघर एक्सप्रेस ट्रेन से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 3.144 किलोग्राम गांजा बरामद किया, इसकी कीमत करीब 1 लाख 57 हजार 200 रुपए आंकी गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मुंगेर के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के चौरसिया निवासी मो. असलम का पुत्र मो. बाबर के रूप में हुई है। इस बावत आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त (एएससी) हीरा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार...