मऊ, मई 31 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राजू चौक नुरुल्लाहपुर स्थित देशी मदिरा की दुकान पर आजमगढ़ जिले में बिक्री के लिए मान्य डेढ़ लाख कीमती 63 पेटी देशी शराब बेचे जाने का मामला प्रकाश आया है। आबकारी विभाग की जांच टीम के निरीक्षण में मामला उजागर होने के बाद टीम ने देशी शराब को जब्त कर विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही देशी मदिरा दुकान के निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने की कार्रवाई की। आबकारी निरीक्षक नेहा यादव के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार की शाम राजू चौक नुरुल्लाहपुर स्थित देशी मदिरा दुकान की दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान दुकान पर आजमगढ़ जिले में बिक्री के लिए अनुमन्य देशी शराब बरामद हुई। दूसरे जिले में बिक्री के लिए स्वीकृत शराब को मऊ जनपद में बेचे जाने को गंभीर...