कानपुर, मई 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूड़ीबरी गांव के पास नाले में हत्या कर फेंके गए युवक के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी। डेढ़ माह पहले रजबहे किनारे नाले में उसका अधजला शव मिला था। इस मामले में लापरवाही पर तत्कालीन इंस्पेक्टर के निलंबन के बाद भी अभी तक कार्रवाई बेनतीजा है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालियां निशान बना है। डेरापुर थाना क्षेत्र के डूडीबरी गांव के पास रजबहे किनारे नाले में 15 मार्च को एक 21 साल के युवक की हत्या करने के बाद अधजला शव पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी पुलिस पहले कोई शव नहीं होने पर नंथू गांव के कैंसर पीड़ित की मौत के बाद शव जलाए जाने की बात कहकर अफसरों को गुमराह करती रही। यह भी पढ़ें- निचली गंग नहर में मिली किशोरी की लाश की 11 वें दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त सोशल मीडिया में ...