ललितपुर, जून 5 -- ललितपुर। ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों को शासन और आला अफसरों के निर्देशों की कोई फिक्र नहीं है। वह मनमाने ढंग से कामकाज के आदी हो चुके हैं। भीषण गर्मी के बावजूद उनको गांवों में संचालित पाइप पेयजल योजनाओं की वर्तमान स्थिति को लेकर एक आख्या भेजने का समय नहीं मिला। इससे गांवों में जलापूर्ति की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। जनपद के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए 20,133 हैंडपंप लगे हैं। वहीं कुल 23 पाइप पेयजल योजनाएं भी ग्राम पंचायतों की सुपुर्दगी में हैं। बिरधा ब्लाक स्थित ग्राम पंचायतों में 09 पाइप पेयजल योजनाएं, विकास खंड जखौरा के गांवों में 02, विकास खंड महरौनी के गांवों में 03, ब्लाक मड़ावरा के गांवों में छह, तालबेहट ब्लाक के गांवों में दो और ब्लाक बार के गांवों में एक ग्राम ...