डेढ़ माह में चार उर्वरक का लाइसेंस हुआ निरस्त
भदोही, सितम्बर 27 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बीज खाद की दुकानों पर कृषि विभाग द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है। डेढ़ माह में चार उर्वरक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त हुआ है। जबकि 15 बीज-खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी की जा चुकी है। विभागीय सख्ती से बिना पंजीयन उर्वरक की बिक्री करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। मिलावटी बीज-खाद बिक्री की रोकथाम को निरंतर चेकिंग अभियान चल रहा है।
जिला कृषि अधिकारी की बात जिला कृषि अधिकारी ईरम ने बताया कि विभागीय स्तर से गठित टीम द्वारा दुकानों पर निरंतर छापेमारी की जा रही है। डेढ़माह में चार विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त कर दी गई है। जबकि 15 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी हो चुका है। किसानों से आह्वान किया कि वह पंजीकृत दुकानों से ही बीज-खाद को क्रय करें। कहीं भी कोई मिलावटी और ओवर रेटिंग में यूरिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.