डेढ़ माह बाद मिल रहा सिलेंडर, परेशानी
सोनभद्र, मई 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर अब भी एलपीजी पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं को डेढ़ माह बाद सिलेंडर मिल रहा है। बुकिंग और डीएसी नंबर में ही एक माह से अधिक का समय लग जा रहा है। सिलेंडर खत्म होने पर लोगों को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने को विवश होना पड़ रहा है। रसोई गैस सिलेंडर और पांच लीटर वाले छोटे सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी अब भी कम होती नजर नहीं आ रही है। उपभोक्ताओं को सिलेंडर लेने में डेढ़ माह से अधिक का समय लग जा रहा है। ऐसे में सिलेंडर खत्म होने पर उनकी परेशानी बढ़ जा रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरा सिलेंडर लेने के लिए 25 दिन बाद बुकिंग शुरु हो रही है। बुकिंग करने के सात दिन बाद डीएसी नंबर आ रहा है। डीएसी नंबर आने के चार पांच दिन बाद लोगों को सिलेंडर मिल रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.