उरई, जनवरी 31 -- जालौन। संवाददाता लगभग डेढ़ माह पूर्व रात के समय खलिहान में रखे भूसा, ट्रैक्टर ट्राली समेत कृषि उपकरणों में गांव के तीन लोगों ने आग लगा दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने असलहा दिखाते हुए शिकायत करने पर जिंदा जलाने की धमकी दी। साथ ही कृषि संबंधी सामान भी लूटकर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न करने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी राजकुमार खलिहान में अपना भूसा, ट्रैक्टर ट्रॉली व कटर रखते थे। बीती 12 दिसंबर की रात करीब नौ बजे गांव के कुछ लोगों ने उनके इस सामान में आग लगा दी थी। ग्रामीणों ने जब सामान में आग लगी देखी तो किसान को इसके बारे में बताया। किसान राजकुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.