समस्तीपुर, मई 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर डेढ़ महीना के अंदर फायरिंग सहित कई अन्य घटनाओं को बदमाशों ने अंजाम दिया है। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद बदमाश सीमावर्ती क्षेत्र में छिप जाते हैं और पुलिस मूकदर्शक बनी रह जाती है। यह भी पढ़ें- घटनाओं को खोलने में पुलिस अस्मर्थ, लोगों में आक्रोशपुलिस की सफलता हालांकि कुछ मामलों में पुलिस को सफलता भी मिली है परंतु अधिकांश मामलों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। बता दें कि 20 अप्रैल को माधोपुर भुआल गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चकमेहसी के उत्तराशाडी गांव निवासी अमित कुमार उर्फ फेकन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसमें जितवारिया के राजीव कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे। यह भी पढ़ें- परसपुर में बढ़ी वारदातें, सिर्फ जांच तक सिमटी पुलिस हत्या की घटनाएं इसी...