मऊ, अप्रैल 12 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के दुबारी चौकी को उच्चीकृत कर थाना बनाए जाने का प्रस्ताव लगभग 17 वर्षों से लंबित है। इस कारण भौगोलिक दृष्टिकोण और विस्तृत भूभाग के बावजूद भी दुबारी को थाना नहीं बनाया जा सका। जिसको लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि पता नहीं यह इंतजार कब खत्म होगा, जबकि विगत दिनों सीओ ने थाना बनाने के लिए चिह्नित भूमि का निरीक्षण भी किया था। जबकि राजस्व विभाग के द्वारा प्रस्ताव में देरी किए जाने से लोगों में मायूसी का आलम है। दुबारी चौकी थाना बनाए जाने के सभी मानकों को पूर्ण करता है। भौगोलिक दृष्टिकोण से घाघरा की तलहटी और दो जनपदों की सीमाओं से सटे होने के कारण दुबारी को थाना बनाए जाने के लिए लोगों की ओर से वर्ष 2008 से मांग किया जा रहा है। लगभग 17 वर्ष बीतने के बाद भी दुबारी चौकी को उच्चीकृत कर थाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.