ललितपुर, अप्रैल 3 -- ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच हो रहे युद्ध ने रसोई गैस के साथ अब विभिन्न क्षेत्रों को प्रभावित कर दिया है। प्लास्टिक के दाम बहुत ही तेजी के साथ बढ़े हैं। जिसकी वजह से इस कारोबार से जुड़े कारोबारियों का व्यापार प्रभावित होने लगा है। महंगे हो रहे माल की खरीद को लेकर वह असमंजस में दिखाई दे रहे हैं। जनपद में बोतल बंद पानी बनाने का प्लांट संचालित करने वाले कारोबारी अशोक जैन अनौरा ने बताया कि प्लास्टिक का दाना पेट्रोलियम पदार्थ का बाई प्रोडेक्ट है। जिसको पीफार्म प्लास्टिक दाने के नाम से जानते हैं। इससे प्लास्टिक की बोतले और अन्य सामग्रियां बनाई जाती हैं। ईरान, इजराइल, अमेरिका के बीच युद्ध से पहले पीफार्म प्लास्टिक दाने का दाम 110 रुपये प्रति किलोग्राम था जो अब बढ़कर 185 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। यदि युद्ध जारी रहा त...