मऊ, फरवरी 27 -- मुहम्मदाबाद गोहना/पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान टीम के सदस्यों ने कोपागंज और मुहम्मदाबाद गोहना में दो कुंतल से अधिक खोवा समेत अन्य सामग्री जब्त किया। टीम की छापेमारी से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। सहायक खाद्य आयुक्त सुरेश कुमार मिश्र के निर्देशन में सोमवार को टीम के सदस्यों ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। कोपागंज में दो प्रतिष्ठानों पर छापेमारी करते हुए नमूना लिया गया। जबकि मुहम्मदाबाद गोहना के कलेंडर तिराहा के पास से वाराणसी से जीयनपुर जा रही प्राइवेट बस में रखे लगभग डेढ़ कुंतल खोवा को सीज कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अमित कुमार राणा ने बताया कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को कि...