बहराइच, जून 12 -- रुपईडीहा। इंडो नेपाल बार्डर पर भारतीय क्षेत्र में पिलर संख्या 651/11 पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो नवयुवकों को 1 किलो 876 ग्राम नेपाली चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि ये लोग चरस लेकर नेपाल से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मेरे साथ पेट्रोलिंग मे एसआई अजय कुमार, का. सोविन्द्र यादव, विकास प्रजापति, एसएसबी रुपईडीहा बीओपी के एसआई भूपेंद्र सिंह, का. बलराम सिंह, अजय कुमार व डॉग हैंडलर एमडी फारूक मय डॉग सहित चरस तस्करों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। युवकों की पहचान सादिक पुत्र सलीम व सद्दाम पुत्र शमीम निवासी मुस्लिम बाग थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- डेढ़ किलो से अधिक चरस सहित दो युवक गिरफ्तार दोनों को एनडीपीएस की धाराओं में मुक...