डेढ़ किलो अवैध अफीम के साथ तस्कर को पकड़ा
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- रोजा। सोमवार को एसओजी, सर्विलांस और रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब डेढ़ किलो अवैध अफीम, मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अटसलिया पुल के पास घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम लिपि सोय बताया, जो झारखंड के खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मूचिया गांव का निवासी है। तलाशी में उसके पास से 1 किलो 517 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 1600 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर बरेली जिले के आंवला क्षेत्र में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस टीम में थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.