डेढ़ करोड़ से बनेगी जोत से यमदग्नि आश्रम तक सड़क
कानपुर, जून 9 -- रसूलाबाद,संवाददाता। क्षेत्र के जोत गांव से यमदग्नि आश्रम होते हुए कछवाहन निवादा तक डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को विधायक ने भूमि पूजन के साथ काम शुरू कराया। रसूलाबाद क्षेत्र के जोत गांव से यमदग्नि आश्रम जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं होने से लोगो को आवागमन में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। आपके अपने लोक प्रिय अखबार हिंदुस्तान ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को विधायक पूनम संखवार सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया गया। जोत से यमदग्नि आश्रम होते हुए कछवाहन निवादा तक करीब दो किलोमीटर दो सौ मीटर सड़क बनाई जाएगी। एक करोड़ 54 लाख रुपये की लागत सड़क निर्माण में खर्च होगा। भूमि पूजन के साथ ही सड़क निर्माण का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.