डेढ़ करोड़ के स्मैक कट पाउडर के साथ पांच गिरफ्तार
रामपुर, अगस्त 4 -- शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को पांच शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब ढाई किलो स्मैक कट पाउडर बरामद किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद माल की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये होने का दावा किया गया है। एसपी अनिल कुमार सिसौदिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक पर नशीले पदार्थों की तस्करी की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम ने कोतवाली क्षेत्र के हमसफर चौक के पास घेराबंदी की। यहां टीम ने मिलक बेनजीर रोड स्थित निर्माणाधीन पुल के पास नशीले पाउडर की डिलीवरी देने जा रहे पांचों आरोपियों को रंगे हाथों दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण पकड़े गए आरोपियों की पहचान फाजिल (निवासी मोहल्ला जीना इनायत खां, शहर कोतवाली), कासिम (ग्राम पीपलसाना, थाना भोजपुर, मुरादाबाद), जावेद (मोहल्ला मैगजीन, सिविल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.