चतरा, मार्च 12 -- चतरा, संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों पोस्ते की खेती विनष्टीकरण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित मंगलवार को देर शाम तक कुंदा थाना क्षेत्र के खुशियाल गांव से सटे वनभूमि पर चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध पोस्ते की खेती के उन्मूलन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के क्रम में कुंदा थाना अंतर्गत खुशियाल गांव में करीब 1.5 एकड़ भूमि में की जा रही अवैध पोस्ते की खेती को नष्ट किया गया। एसपी ने कहा कि अवैध खेती में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है तथा उनके विरुद्ध आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। चतरा पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध अफ़ीम की खेती न करें तथा किसी भी व्यक्ति को ऐसी गैर-कानूनी गतिविधि करने से रोकने में चतरा पुल...