जहानाबाद, नवम्बर 27 -- काको, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डेढ़सैया में गुरुवार दिन में खलिहान में रखे धान के ढेर में अचानक आग लग गई। यह धान गांव के ही राजेश पासवान का था, जिसे उन्होंने हाल ही में कटाई के बाद खलिहान में रखा था। आग लगने से देखते ही देखते पूरा धान जलकर खाक हो गया। घटना में करीब 20 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने आग की लपटें उठते देख तुरंत जुटकर बाल्टी और मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई, लेकिन तब तक नुकसान हो चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पीड़ित किसान राजेश पासवान ने बताया कि इस सीजन की मेहनत का पूरा धान खलिहान में ही रखा था। आग की खबर मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गांव के लोगों ने प्रशासन से पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.