सासाराम, जून 18 -- डेहरी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के ऐनिकट पहाड़ स्थित योगा स्थल के समीप गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को वहां फेंका गया है। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार करीब 25 वर्षीय युवक का शव पहाड़ के नीचे पड़ा मिला। मृतक ने काले रंग की शर्ट-पैंट पहन रखी थी तथा उसके शरीर पर लाल गमछा लिपटा हुआ था। पुलिस के अनुसार युवक की आंखें खुली थीं और जीभ बाहर निकली हुई थी। यह भी पढ़ें- डेहरी में युवक की हत्या कर फेंका गया शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस घटनास्थल से पुलिस ने एक जोड़ी हवाई चप्पल, मोबाइल के दो सिम कार्ड, एक डायरी का पैकेट, पानी की बोतल तथा कुछ संदिग्ध नशीले पदार्थों से संबंधित सामान बरामद किया ...