सासाराम, जुलाई 6 -- डेहरी, एक संवाददाता। भाजपा डेहरी नगर दक्षिणी की ओर से सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पार्टी कार्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्र निर्माण और सुशासन के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर दक्षिणी अध्यक्ष अशोक सोनी ने की। इस अवसर पर गंगा कुमारी, राजन गुप्ता, आशीष रंजन, गंगा पासवान, ओम प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र गिरी, श्याम कुमार और डॉ. अजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर पौधरोपण किया यह भी ...