सासाराम, मार्च 12 -- (युवा पेज) सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला व बाल विकास निगम के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डेहरी में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत सखी वार्ता हुई। बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। वन स्टॉप सेंटर में हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे सहायता प्रदान करता है। जिसमें चिकित्सा कानूनी सहायता पुलिस सहायता और अस्थाई आश्रय शामिल है। मिशन शक्ति के तहत संचालित इस केंद्र से शारीरिक या घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को सुरक्षा सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी। छात्राओं को 181 व 112 के बारे में जानकारी दी गई। सखी वार्ता सत्र के माध्यम से छात्राओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.