सासाराम, सितम्बर 29 -- डेहरी, एक संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 13009 अप दून एक्सप्रेस से करीब 22 किलो गांजा बरामद किया। गांजा पांच बैग और एक लेडीज पर्स में रखा था। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बतायी जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...