सासाराम, मार्च 27 -- डेहरी, एक संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर विभिन्न संगठनों और समितियों द्वारा शुक्रवार को शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान पूरा शहर जय श्री राम के नारों से गूंजता रहा। हजारों की संख्या में भगवा रंग की पगड़ी बांधे भक्तों की टोली निकल पड़ी थी। शनिवार शाम दुर्गा पूजा समिति बारह पत्थर, कुम्हार टोली, राष्ट्र सेवा दल, दुर्गा पूजा समिति एनीकट पथ, अम्बेडकर नगर, चौधरी मोहल्ला, हनुमान मंदिर, बजरंग दल आदि संगठनों द्वारा शहर में जुलूस निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...