सासाराम, मार्च 22 -- मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 10 मार्च को हुई थी बीडीओ की अध्यक्षता में बैठक बताया- रोहतास नगर पंचायत बाजार पथ पर सुबह व शाम जाम होने से स्थिति हो जाती है भयावह रोहतास,एक संवाददाता। नगर पंचायत बाजार क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-2सी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बीडीओ ऋषिकेश कुमार ने इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासनिक कार्रवाई की सूचना से ही सड़क किनारे अवैध रूप से दुकानें, ठेले और अन्य कब्जे जमाए लोगों में हड़कंप मचा है। बीडीओ द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि डेहरी-रोहतास मुख्य मार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह सड़क के दोनों किनारों पर फैला अतिक्रमण है। सड़क के संकरे हो जाने से बड़े वाहनों के गुजरने में कठिनाई होती है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.