सासाराम, फरवरी 17 -- डेहरी, एक संवाददाता स्थापना काल से जर्जर भवन में चल रहे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के दिन बहुरने वाले हैं। 16 करोड़ की लागत से भवन निर्माण विभाग द्वारा अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थल जांच व मिट्टी जांच की गई। जल्द ही निविदा प्रकाशन के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...