आरा, अगस्त 3 -- पीरो, संवाद सूत्र। डेहरी के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में नगर निकाय महासंघ के सदस्यों ने तालाबंदी के बाद आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग पत्र भी एसडीओ को सौंपा। संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर तालाबंदी करने वाले सदस्यों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कारवाई की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि विमल कुमार की तरह नगर परिषद् के सभी कार्यपालक पदाधिकारी और मुख्य पार्षद से लेकर उप मुख्य पार्षद अपराधियों के निशाने पर हैं। ऐसे में नगर निकाय प्रतिनिधियों और अधिकारियों की सुरक्षा व्यवस्था सरकार को सुनिश्चित करनी होगी। प्रदर्शनकारियों में मनोज कुमार उपाध्याय, रवि केशरी, कन्हैया कुमार सिंह, अनील कुमार सिंह, अमित कुमार, अफरोज आलम, हरेराम पासवान, अविनाश सिंह, रविशंकर प्रसाद, योगेन्द्र कुमार, राहुल कु...