डेहरी-ऑन-सोन में 30 टन क्षमता के दूध पाउडर संयंत्र का निर्माण शुरू
पटना, अगस्त 14 -- राज्य के डेहरी-ऑन-सोन में 30 टन क्षमता वाले आधुनिक दूध पाउडर संयंत्र के निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंद किशोर राम और राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। यह परियोजना शाहाबाद दुग्ध संघ, आरा की इकाई रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट, डेहरी-ऑन-सोन के अंतर्गत है। मौके पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी किसानों के लिए डेयरी विकास, मत्स्य विकास एवं पशु संसाधन विकास के क्षेत्र में चौतरफा कार्य सुनिश्चित कर रही है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन एवं एनडीडीबी के सतत प्रयास एवं तकनीक की सहायता से बिहार दुग्ध सहकारिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व रूप से अग्रसर हुआ है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.