डेहरी ईओ हत्याकांड के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे कार्यपालक पदाधिकारी
पूर्णिया, अगस्त 5 -- धमदाहा, एक संवाददाता। औरंगाबाद जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में अनुमंडल क्षेत्र के धमदाहा, मीरगंज, भवानीपुर और रूपौली नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण नगर पंचायतों के प्रशासनिक कार्य प्रभावित रहे। कार्यपालक पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को देखते हुए पंचायत सहयोग शिविर के संचालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई ताकि शिविर का कार्य बाधित न हो। हालांकि हत्या के विरोध में दूसरे दिन नगर पंचायत कार्यालयों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा था लेकिन तीसरे दिन अन्य कर्मी अपने-अपने कार्य पर लौट आए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के विरोध में तीसरे दिन भी नप में लटका रहा ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.