डेहरी ईओ मर्डर पर पटना में बवाल, विधायक पर पत्नी के गंभीर आरोप; 6 घंटे तक सड़क पर रही लाश
नई दिल्ली, अगस्त 2 -- EO Murder Case: बिहार के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के विरोध में रविवार को परिजन, शुभचिंतक और कई कार्यपालक पदाधिकारियों ने पटना के गोला रोड मुख्य सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन किया। परिजन शव के साथ सीएम आवास की ओर जाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें गोला रोड में ही रोक दिया। मुख्य सड़क पर करीब छह घंटे तक शव लेकर लोग प्रदर्शन करते रहे। परिजनों का आरोप था कि डेहरी के विधायक ने साजिश के तहत उनकी हत्या कराई है। इधर, कार्यपालक पदाधिकारी संघ का कहना है कि छह माह में दो ईओ की हत्या हो गई। सरकार सभी ईओ को सीओ और बीडीओ की तरह सुरक्षा मुहैया कराए। विमल कुमार का शव सुबह 11.30 बजे दानापुर के गोला रोड टी-प्वाइंट स्थित गंगा कुटीर अपार्टमेंट पहुंचा। वे अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 501 में पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.