डेहरी आरपीएफ ने 18 अपराधियों को दबोचा
सासाराम, जून 19 -- सासाराम, नगर संवाददाता। डीडीयू रेल मंडल में यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पिछले 24 घंटे में डेहरी आरपीएफ ने 18 अपराधियों को चोरी की गई संपत्तियों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि सासाराम आरपीएफ ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर यात्री चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- डेहरी आरपीएफ ने 18 अपराधियों को दबोचा इसी क्रम में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर सघन जांच और निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत डीडीयू मंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.