हापुड़, मई 14 -- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल धौलाना में पांच दिन पहले हुए महाराणा प्रताप की जयंती के दौरान हुए बवाल का सच जानने जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर 24 सदस्य कमेटी बनाई गई है। जिसमें जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, विशाल वशिष्ठ, इरफान, मिथुन त्यागी , पूर्व विधायक गजराज सिंह समेत 24 सदस्य टीम का गठन किया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने धौलाना में कुछ दिन पूर्व महाराणा जयंती शोभायात्रा के दौरान हुए विवाद में घायल लोगों और उनके परिजनों से मुलाकात करेगा। बता दे कि ,कुछ दिन पूर्व महाराणा जयंती शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के बीच गुटखा खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर पथराव...