नई दिल्ली, जुलाई 14 -- आजकल ज्यादातर लोगों का दिन कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर बीतता है। कई घंटे तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से सबसे पहले असर गर्दन और कंधों पर दिखाई देता है। धीरे-धीरे गर्दन भारी लगने लगती है, अकड़न महसूस होती है और कई बार हल्का दर्द भी शुरू हो जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए, तो यह परेशानी बढ़ सकती है। अच्छी बात यह है कि हर दिन सुबह सिर्फ 5 मिनट निकालकर गर्दन की कुछ आसान एक्सरसाइज करने से काफी राहत मिल सकती है। ये किसी भी उम्र के लोग घर पर कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे आसान अभ्यास, जो लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।कसरत शुरू करने से पहले रखें इन बातों का ध्यानआराम से बैठें या सीधे खड़े हो जाएं।रीढ़ सीधी रखें।झटके देकर गर्दन ना घुमाएं।हर अभ्यास धीरे-धीरे करें। अगर तेज दर...