नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 5 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला, शनिवार, 7 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच से पहले मेजबान टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। टीम के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे कनकशन के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में वह कन्कशन के चलते ही हिस्सा नहीं ले पाए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। पिछले हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान कॉनवे को टीम के साथी मैट हेनरी से टक्कर लग गई थी। हालांकि कीवी टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि मैट हेनरी ने अपना कनकशन टेस्ट पास कर लिया है और वह दूसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे। यह भी पढ़ें- ब्रेंडर टेलर ने 40 साल की उम्र में टेस्ट शतक ठोक रचा इतिहासकॉनवे की नजरें टेस्ट सीरीज में वापसी करने पर इस चोट की वजह से डेवोन ...