नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उनपर ऑस्ट्रेलिया में शराब पीकर कार चलाने का आरोप लगा है। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने वॉर्नर को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में छोड़ दिया। वह पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 में खेलने के लिए पाकिस्तान लौट आए हैं। 39 वर्षीय वॉर्नर पीएसएल में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। पीएसएल में वॉर्नर की टीम के मैचों में कई दिनों का अंतराल था तो वह परिवार के साथ वक्त गुजारने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गए थे। कराची किंग्स को 2 अप्रैल के बाद सीधे 9 अप्रैल को टूर्नामेंट में उतरना है।वॉर्नर को कोर्ट में पेश होना होगा न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर पर ड्रिंक करके गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। पुलिस 5 अप्रैल की शाम करीब 5:30 बजे सिडनी के ...