लखनऊ, मार्च 28 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णा नगर थानाक्षेत्र में महिला ने एक निजी डेवलपर्स कंपनी के सीएमडी पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगी का आरोप लगाया। पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकराई है।आलमबाग के मवैया निवासी अनीता मिश्रा पत्नी अनिल कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उन्होंने समृद्धि इन्फ्रा डेवलपर्स कंपनी के सीएमडी रंजीत सिंह से कानपुर रोड स्थित हाईवे सिटी परियोजना में कंपनी के माध्यम से अपने और रिश्तेदारों के नाम कई प्लॉट बुक कराए थे। आरोप है कि उक्त कंपनी द्वारा प्लॉट का रेट 300 रुपये वर्गफुट के हिसाब से तय हुआ था। जिसके पश्चात सभी ने मिलकर कंपनी में 50 लाख रुपये जमा किए थे। वहीं पीडिता का कहना उक्त कंपनी द्वारा पूरी रकम लेने के बावजूद भी कंपनी द्वारा अभी तक प्लॉट की स्पष्ट लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.