डेवडर गांव के पीडीएस डीलर के खिलाफ शिकायत
पलामू, जून 28 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड के करकटा पंचायत के डेवडर गांव स्थित जन वितरण प्रणाली के गंगा स्वयं सहायता समूह के खिलाफ कार्डधारियों ने निर्धारित मात्रा से कम राशन देने की शिकायत की है। लाभुकों ने कहा कि दाल, नमक और सरकारी झोले के नाम पर अवैध रूप से राशि वसूली जा रही है। पिछले दो माह से कई पात्र लाभुकों को दाल का वितरण नहीं किया गया। जिन लोगों को राशन दिया गया, उनसे दाल और नमक के नाम पर 10-10 रुपये तथा सरकारी झोले के नाम पर 5 रुपये वसूले गए। पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजाराम मेहता ने मामले की जांच कर दोषी पीडीएस डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.