नई दिल्ली, फरवरी 27 -- साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से कुछ दिन पहले एक एक्स पोस्ट किया था, जिसमें भारतीय टीम की एक कमजोरी के बारे में बताया था। 4 फरवरी को किए गए इस पोस्ट में उन्होंने कहा था कि भारतीय टीम के ओपनर्स के लिए पेस समस्या नहीं है, बल्कि पेस ऑफ समस्या है। यही भारतीय टीम के साथ अब हो रहा है। ओपनर स्लोअर गेंदों पर अपने विकेट गंवा रहे हैं। ये हम नहीं, बल्कि आंकड़े इस बात की तस्दीक कर रहे हैं। डेल स्टेन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा था, "मैं अब खिलाड़ी नहीं हूं, इसलिए मुझे खेल का उतना "एहसास" नहीं होता, जितना खेलने वाले खिलाड़ियों को होता है, लेकिन मैं कहूंगा कि भारतीय सलामी बल्लेबाजों के लिए धीमी गति से गेंदबाजी करना, तेज गति से गेंदबाजी करने की तुलना में बेहतर विकल्प है।" I'm no ...