नई दिल्ली, अगस्त 22 -- ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ मेकॉय में जारी दूसरे टेस्ट में 5 विकेट हॉल लेकर कमाल कर दिया है। उन्होंने अपने इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ना सिर्फ मेहमान टीम से पहले टेस्ट की हार का बदला लिया, बल्कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को भी पछाड़ा। इन 5 विकेट के साथ स्टार्क के नाम टेस्ट क्रिकेट में 440 विकेट हो गए हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। इन 10 गेंदों में जगह बनाने वाले स्टार्क चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज है। उनसे पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लायन जैसे गेंदबाज इस लिस्ट में मौजूद हैं। यह भी पढ़ें- पाकिस्...