सीतामढ़ी, मई 21 -- सीतामढ़ी। नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत अक्टूबर से दिसंबर 2025 की डेल्टा रैंकिंग जारी की गई है, जिसमें बिहार के सीतामढ़ी जिला ने कृषि एवं जल संसाधन सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। नीति आयोग द्वारा जारी रैंकिंग में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जिलों को सम्मानित किया गया है। सीतामढ़ी जिले की यह उपलब्धि कृषि, सिंचाई, जल संरक्षण एवं किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। जिला प्रशासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन, कृषि आधारित गतिविधियों के विस्तार तथा संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से जिले ने यह सफलता प्राप्त की है.

जिलाधिकारी की बधाई जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि पर स...