पूर्णिया, जुलाई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जारी मार्च 2026 की तिमाही डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर नया इतिहास रच दिया है। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इसे केवल प्रशासनिक सफलता नहीं, बल्कि पूर्णिया की जनता के सामूहिक प्रयास, जनभागीदारी और विकास के प्रति साझा संकल्प की जीत बताया। सांसद ने कहा कि पूर्णिया को देश में सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलना इस बात का प्रमाण है कि जब जनप्रतिनिधि, प्रशासन और जनता एक लक्ष्य लेकर कार्य करते हैं तो परिणाम ऐतिहासिक होते हैं। उन्होंने कहा नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया का देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करना पूर्णिया के लिए पूर्ण समर्पण से किए गए प्रयासों का परिणाम है। पूरे देश में पूर्णिया सर्वश्रेष्ठ बना है, यह ...