डेल्टामेथ्रिन दवा छिड़काव कार्य शुरू
सराईकेला, मई 23 -- खरसावां। कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मलेरिया एवं अन्य मच्छर जनित रोगों की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान के तहत डेल्टामेथ्रिन (2.5%) दवा छिड़काव कार्य शुरू कर दिया गया। अभियान की शुरुआत कुचाई के ग्राम-पंचायत अरुवां से की गई। बताया गया कि यह छिड़काव मलेरिया से बचाव के उद्देश्य से घरों के अंदर बरामदों में किया जाएगा। ताकि मच्छरों के प्रजनन और संक्रमण को रोका जा सके। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुचाई सह जिला वीवीडी पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार मुमू ने सभी छिड़काव कर्मियों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप प्रत्येक गांव में सुचारू रूप से दवा छिड़काव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करें। छिड़काव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.