नई दिल्ली, फरवरी 4 -- सूट का असली लुक तभी आता है, जब साथ में दुपट्टे को सही से स्टाइल किया हो। ड्रेप तो बाद की बात है लेकिन सबसे पहले सही दुपट्टा मैच करना भी जरूरी है। अगर आपके पास कुछ खास तरह के दुपट्टे मौजूद हैं, तो आप बाकी सूटों के साथ मिक्स एंड मैच कर सकती हैं। ऐसे में बार बार नया सूट लेने का खर्चा भी बच जाएगा और एक ही सूट आप अलग-अलग ढंग से स्टाइल कर पाएंगी। कुर्ता और बॉटम अलग से ले कर भी दुपट्टे को मैच कर सकती हैं। स्टाइलिस्ट आशी वर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही 4 दुपट्टों के बारे में बताया है, जो आपके देसी वॉर्डरोब में शामिल होने ही चाहिए। खासतौर से अगर आप ज्यादातर सूट ही पहनती हैं, तो ये दुपट्टे जरूर ले लें। आपकी डेली स्टाइलिंग काफी आसान हो जाएगी।वाइट/ आइवरी शेड में कॉटन सिल्क दुपट्टा आपके देसी वॉर्डरोब में एक वाइट या ऑ...